मैहर: रामपथ गमन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, दूसरा साथी गंभीर हालत में जबलपुर भेजा गया
रामपथ गमन मार्ग पर कुलपुरा गांव के नजदीक ट्रक की टक्कर से सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सतना से जबलपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मैहर के तिलौरा गांव निवासी निर्मल उर्फ संजू यादव (20), पिता नरेंद्र यादव और प्रवीण सिंह पटेल (20), पिता ब्रजभान सिंह बीटेक के छात्र थे।