पोलायकलां: अरनियाखुर्द गांव के 5 लोगों की मौत: राजगढ़ के पास तालाब में गिरी कार, खाटू श्याम जा रहे थे सभी
राजगढ़ के पास खुजनेर सड़क किनारे तालाब में शनिवार दोपहर 1 बजे कार गिरने से 5 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। सभी खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे से गांव में शोक है। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने सोशल मीडिया पर निधन को अत्यंत हृदयविदारक बताया।