कन्नौज: खड़नी में कोचिंग संचालक द्वारा बच्ची को पीटने के मामले में पुलिस लेगी कार्रवाई, एएसपी ने दिए आदेश
कन्नौज जिले में बच्ची को कोचिंग सेंटर में पीटने के मामले में एएसपी अजय कुमार ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करवाने की बात कही है। वायरल वीडियो में एक शिक्षक बच्ची को तालिबानी सजा देते नजर आ रहा है। वीडियो कुछ दिन पूर्व का बताया जा रहा है पुलिस अब आरोपी को हिरासत लेकर जांच शुरू करने की बात कर रही है।