गोवर्धन: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, ट्रैक्टर चलाकर खेतों में पहुँचे क्षेत्रीय विधायक
गोवर्धन क्षेत्र के अडींग गाँव में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। गेहूं सहित कई फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हालात का जायज़ा लेने के लिए गोवर्धन के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह अडींग गाँव पहुँचे।