#रेवतीपुर #ब्लॉक #टौगा गांव में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मवेशियों की भी झुलसने से मौत
टौगा गांव राजभर बस्ती स्वर्गीय बिहारी राजभर के घर में अचानक लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
आग की चपेट में आने से कई मवेशी भी झुलस गए, जिससे पशुपालक को भारी नुकसान हुआ। आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Sevrai, Ghazipur | Aug 8, 2026