लखीमपुर खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खानीपुर गांव में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खानीपुर निवासी उदय प्रताप ने बताया कि उनके चाचा मुरलीधर पुत्र राधेश्याम बाइक से पेट्रोल डलवाने पंप गए थे। पेट्रोल भरवाकर जब वह घर लौट रहे थे, तभी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।