रानीगंज: रानीगंज में देशी चुलाई शराब के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी
रानीगंज थाना क्षेत्र में देशी चुलाई शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।