धनवार: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
धनवार थाना क्षेत्र के करगाली में गुरुवार की शाम चार बजे पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मरकच्चो निवासी किशुन पंडित का 35 वर्षीय पुत्र लालजीत पंडित पिपराडीह से अपने फुआ के घर से वापस आ रहा था इसी क्रम में करगाली के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से टक्कर हो गई।