हरदोई: बेहटागोकुल निवासी पीड़ित ने भाई की हत्या करने का ससुरालीजनों पर लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2024 बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी मनीराम ने बताया कि 24 मार्च को उसके भाई की हत्या कर दी गई और हत्या ससुराल वालों ने की है। घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी ऑफिस में भी कई शिकायती पत्र दिए और शुक्रवार को फिर एसपी से शिकायत की है।