हरदोई: दीवानी कचहरी में मुंशी की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 बेहटा गोकुल थाने के उसी गांव का निवासी 60 वर्षीय आशाराम कचहरी में एक वकील के पास मुंशी का काम करता था।गुरुवार को आसाराम की एका-एक हालत बिगड़ गई। पोता सचिन उसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।