हरदोई: सपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की मौजूदगी में कुर्सी को लेकर नेताओं में हुई जमकर "तू-तू मैं-मैं", वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2024 गुरुवार को सपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का आगमन हुआ था। इसी दौरान सपा नेता कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में जमकर "तू-तू मैं-मैं" करने लगे, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। लोग इसको लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीनियर नेताओं को पहली पंक्ति में स्थान दिया जाता है।