हरदोई: सपा कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने पत्रकारों से कहा, बोले- राम हर हिन्दू के दिल में
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा है कि राम हर हिन्दू के दिल में हैं। उन्होंने कहा कि मन्दिर मस्जिद के नाम पर इस बार जनता वोट नहीं करेगी बल्कि वोट बेरोजगारी,भुखमरी पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जो मंदिर के नाम पर चुनाव प्रचार करते हैं भगवान उनको कभी चुनाव में जीतने नहीं देते हैं।