नागौद: खोह गांव में जन चौपाल लगी, ग्रामीणों ने खेल मैदान की मांग की
Nagod, Satna | Sep 30, 2026 नागौद: परसमनिया-उचेहरा मार्ग के मध्य स्थित खोह गांव में पुलिस द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह एवं संतोष तिवारी की मौजूदगी में आयोजित चौपाल में पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण को लेकर चर्चा की। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में खेल मैदान बनवाने के साथ बिजली की समस्या से निजात दिलाने की मांग।