दाउदनगर: अनुमंडलीय अस्पताल और उपकारा दाउदनगर में अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा चलाया गया अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान
अनुमंडलीय अस्पताल और उपकारा दाउदनगर में गुरुवार को 11:00 बजे से अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ शांता कुमारी, अस्पताल प्रबंधक ठाकुर चंदन सिंह एवं उपकारा में जेल अधीक्षक अमित कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।जागरूकता के अभियान चलाते हुए मॉक ड्रिल कराया गया।