जालौन: 14 साल की बच्ची कई किमी चलकर भाई के साथ SDM से मिलने पहुंची, भेंट किया स्केच
*ANK:* अधिकारी तो आपने बहुत देखे होंगे और उनसे मिले भी होंगे। लेकिन आज हम आपको जालौन के एक ऐसे अफसर से मिलवाते हैं जिनकी कार्यशैली की बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक पूरे जिले में सराहना कर रहे हैं। नाम है रिंकू सिंह राही, जो जालौन में जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
*V/O-1:* जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की अनूठी कार्यशैली की चर्चा पूरे जनपद में है। जब हमारी टीम तहसील जालौन पहुंची तो देखा कि करीब किलोमीटर की दूरी तय कर एक 14 साल की बच्ची अपने छोटे भाई के साथ एसडीएम से मिलने आई थी। बच्ची हाथ से बनाया गया जॉइंट मजिस्ट्रेट का स्केच उन्हें भेंट करने पहुंची थी।
*V/O-2:* हमारी टीम ने जब बच्ची से मिलने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह एसडीएम रिंकू सिंह राही की कार्यशैली से प्रभावित है। इसलिए अपने भाई के साथ स्केच लेकर आई है। बच्ची ने बताया कि वह आगे चलकर एक अच्छी आर्टिस्ट बनना चाहती है।
*BYTE:* काव्या विश्वकर्मा, छात्रा - "मैं एसडीएम सर के काम से बहुत प्रभावित हूं। इसलिए उनका स्केच बनाकर देने आई हूं। मुझे आर्टिस्ट बनना है।"
*V/O-3:* तहसील में उस वक्त फरियादियों की भीड़ भी मौजूद थी। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के कारण लोगों का प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि एसडीएम की कार्यशैली से वृद्ध से लेकर बच्चे तक प्रभावित हो रहे हैं। 14 साल की बच्ची का कई किमी दूर से आकर स्केच भेंट करना उनकी लोकप्रियता का बड़ा उदाहरण है।
Jalaun, Jalaun | Jun 15, 2026