हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में जेसीबी मशीन चालक को पीटा गया
सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी में रात को हनुमान मंदिर के पास खाना बनाकर खा रहे जेसीबी मशीन चालक को तीन लोगों ने मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के डक्की का डेरा बंगरा निवासी भूप सिंह जेसीबी मशीन चालक है। 10 जून की रात यह उद्योग नगरी में खाना बनाकर खा रहे थे, तभी बंगरा निवासी राजा बाबू, मानसिंह, विक्रम आए और गाली गलौज करके जमकर मारा पीटा।