बिंदकी: शंकर नगर गांव के समीप गंधरपी मोड़ पर दो बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर घायल, तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के खजुहा-बकेवर मार्ग में शंकर नगर गांव के समीप गंधरपी मोड़ के निकट मंगलवार को दिन में करीब 1:30 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार रितेश उत्तम निवासी ग्राम धर्मपुर सराय थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर तथा दूसरी बाइक में सवार अभिषेक तथा हिमांशु दोनों निवासी ग्राम बरिगवां थाना बकेवर जनपद फतेहपुर घायल हो गए।