टीकमगढ़: लिधौरा के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
लिधौरा के पास पति पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए। चंदेरा निवासी रामकुमार नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी रागिनी के साथ बाइक से ओरछा से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था, रास्ते में लिधौरा के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों पति-पत्नी बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया।