दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन अंतर्गत मिनीकिट बीज वितरण कार्यक्रम
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं उपसंचालक कृषि श्री हरीश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा दलहनो में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत ग्राम मुडारा, जिला निवाड़ी में किसानों को उन्नत किस्म के दलहन (उड़द) मिनीकिट बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री पुष्पेन्द्र प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि द्वारा उड़द मिनीकिट का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विष्णु पाटीदार ने किसानों को दलहन फसलों के महत्व, देश को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य तथा मिनीकिट बीज वितरण योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने वर्तमान में कम वर्षा की संभावित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग द्वारा तैयार खरीफ फसलों की आकस्मिक कृषि कार्ययोजना के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों को परिस्थितियों के अनुरूप वैज्ञानिक सलाह अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों का पंजीयन कर उन्हें उड़द फसल के मिनीकिट बीज वितरित किए गए। किसानों ने कृषि विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए योजनाओं का लाभ लेकर दलहन उत्पादन बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
कृषि विभाग की ओर से परियोजना संचालक आत्मा श्री भरत राजवंशी, सहायक संचालक कृषि श्री श्याम यदुवंशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी , कृषि विस्तार अधिकारी श्री वरुण कुमार पाठक एवं श्री आशुतोष प्रजापति एवं प्रगतिशील कृषक बंधु उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
3 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026