हायाघाट: फेकला थाने की पुलिस ने एक देसी कट्टे के साथ चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
हायाघाट प्रखंड में फेकला थाने की पुलिस ने एक देसी कट्टे के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वे फेकला थाना क्षेत्र के ही गोड़िया गांव के निवासी अमरजीत कुमार, फतेहपुर निवासी मुकेश कुमार, कुशोथर निवासी नितेश मंडल व विशाल मंडल हैं।उनके पास से देसी कट्टे के अलावा चार मोबाईल फोन, दो मोटरसाईिकल एवं साढ़े नौ हजार रुपये जब्त किये गये हैं।