हायाघाट: प्रखंड हायाघाट में खनन विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से बागमती नदी से अवैध मिट्टी की कटाई जारी, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
हायाघाट प्रखंड के पतौर में बागमती नदी में अवैध खनन से परेशान होकर ठेकेदार अमित कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि बागमती नदी बालू कळस्टर का 5 साल के लिए ठेका हमें मिला है। लेकिन खनन पदाधिकारी व खनन निरीक्षक के मिलीभगत से अवैध खनन का आरोप लगाया है माफिया लोग फल फूल रहे हैं। जबकि पट्टेदार होने की वजह से हमें राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।