हायाघाट: हायाघाट प्रखंड के थलवारा की रहने वाली युवती लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारूभट्ठी चौराहे के पास सड़क किनारे मिली बेहोश
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारूभट्ठी चौराहे के पास सड़क किनारे बेहोश पड़ी युवती पर नजर पड़ते लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी गई।युवती की गंभीर हालत को देखते हुए 102 एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद युवती को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।बेहोशी की हालत में उसके मुंह से थलवारा निकल रहा है।