तेज हवा और बारिश से शाम्हो में रबी फसलों को भारी नुकसान शाम्हो प्रखंड में शुक्रवार शाम आई तेज हवा और बारिश से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को भी छः बजे शाम तक रूक-रूक कर तेज़ हवाओं के साथ बारिश जारी है। मक्का, गेहूं, दलहन व तिलहन की तैयार फसलें खेतों में गिर गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का की फसल जमीन