तिर्वा: तिर्वा में बाजार में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने के कुंडल ले जाने का आरोप, पति 15 दिन से पुलिस के चक्कर काट रहा
Tirwa, Kannauj | Nov 27, 2026 इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के साहियापुर निवासी राजवीर सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले उनकी पत्नी लक्ष्मी तिर्वा बाजार आई थीं। इसी दौरान कथित जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनके कानों से सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए।