तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से दो लाख की सोने की चेन लूट ली है । पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पीड़िता का नाम संगीता जैन है। बुधवार को झुमरी तिलैया में जैन गुरु सुयश सागर जी महाराज का आगमन हुआ था। उनके भोजन की व्यवस्था अड्डी बंगला निवासी अजय जैन के यहां थी। संगीता जैन का बुधवार को जन्मदिन भी था। इसलिए वे अपने हाथों से बना भोजन लेकर टोटो से अजय जैन के घर पहुंची थीं। जैसे ही वे घर के सामने टोटो से उतर रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मारा और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।