झुमरी तिलैया के गुमो वार्ड नंबर 22 स्थित माइकानेट के पास ट्रांसफार्मर जलने पर संजय साजन की पहल में बहाल हुई बिजली
झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो वार्ड नंबर 22 स्थित माइकानेट के पास ट्रांसफार्मर जलने से सोमवार को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सुबह 9 बजे बताया कि सूचना मिलते ही झामुमो जिला संगठन सचिव संजय साजन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया।विभाग की तत्परता से शाम करीब 5 बजे नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रात करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली लौटने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और संजय साजन व विद्युत विभाग के प्रति आभार जताया।