टीकमगढ़ में बुधवार को भगवान परशुराम का जन्म महोत्सव मनाया गया। महेंद्र सागर तालाब स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा स्थल पर सुबह से कार्यक्रम शुरू हुए। शाम 5:00 नजरबाग मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंची।