सारठ: हेठ करैहिया में 11 हजार हाई वोल्ट बिजली तार गिरने से चपेट में आई दुधारू गाय की मौत, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sarath, Deoghar | Jun 20, 2026 सारठ थाना के हेठ करैहिया गांव होकर गुजरी 11 हजार हाई वोल्ट बिजली तार गिरने से शनिवार शाम 5 बजे चपेट में आई दुधारू गाय की मौके पर मौत हो गई। बताया कि गांव के विभूति महरा की पत्नी गाय चरा रही थी तभी अचानक बिजली प्रवाहित तार टूटकर गिरने व चपेट में आने से दुधारू गाय मर गई और महिला बाल-बाल बच गई। मौके पर जुटे कई लोगों ने लगातार घट रही घटना पर गहरा रोष जताया है।