पूर्णागिरि: टनकपुर में राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक में 1 अगस्त को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन का किया ऐलान
सोमवार को टनकपुर में राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे रोडवेज के सेवा निवृत कर्मचारी भारी संख्या में शामिल हुए। बैठक में एक अगस्त को दिल्ली कूच कर जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया । बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों नें प्रतिभाग किया।