पूर्णागिरि: टनकपुर व बनबसा में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 5 लोगों के कब्जे से ₹5,25,500 की धनराशि को किया जब्त
टनकपुर और बनबसा पुलिस की बैराज चौकी नें दो अलग अलग मामलों में नेपाल को ले जायी जा रही 5 लाख 25 हजार 500 रूपये की धनराशि को पांच लोगों के कब्जे से बरामद कर जब्त किया, और उस धनराशि को वैधानिक कार्यवाही करते हुए सीमा पर स्थित कस्टम विभाग के सुपुर्द किया। जिसमे चार लोग उत्तर प्रदेश और एक टनकपुर का बताया जा रहा हैं।