पूर्णागिरि: टनकपुर स्टेडियम में युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत, परिजनों द्वारा करंट लगने की जताई जा रही हैं सम्भावना
रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, स्टेडियम के गेट के ऊपर एक युवक बेसुध अवस्था में लटका पाया गया। जिसे आपतकालीन वाहन से अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉ मानवेन्द्र शुक्ला नें जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक आज सुबह स्टेडियम गया था। गेट खुला न होनें पर गेट के ऊपर से अन्दर जानें के दौरान करंट लग जाने से मौत की संभावना जताई जा रही है।