भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में डॉक्टर ने अस्पताल में किया सुसाइड अटेम्प्ट, वीडियो जारी कर कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने अस्पताल में ही आत्महत्या का प्रयास किया इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने खुद का एक वीडियो बनाकर भी जारी किया है। जिसमें उसने अस्पताल के कुछ डॉक्टर और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ सैलरी नहीं देने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।