खगड़िया: होली के लिए जिलाधिकारी ने बुलाई शांति समिति की बैठक
होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी खगड़िया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक समाहरणालय में बुधवार 5:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक खगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया एवं गोगरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया एवं गोगरी सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकार