जमुई: चोरमारा-गुरमाहा के विकास को नई रफ्तार, डीएम-एसपी ने बनाई वृहद कार्ययोजना
Jamui, Jamui | May 13, 2026 जमुई में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में चोरमारा एवं गुरमाहा क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर बुधवार 2 बजे के करीब उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य शिविर, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन और परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।