फिरोज़ाबाद: मेडिकल कॉलेज के एचडीयू वार्ड में सुविधाओं की खुली पोल, मरीज के तीमारदार लेकर आये खुद का कूलर और पंखा
बीती मध्य रात्रि जब मेडिकल कॉलेज के एचडीयू वार्ड में मीडिया द्वारा जाकर देखा गया तो कुछेक तीमारदार खुद का कूलर लाकर अपने मरीज को हवा दिलाते नजर आए तो कुछेक वार्ड में एसी लगा होने के बावजूद चालू न होने पर हाथ के बीजने को हिलाते नजर आए, उनका कहना था गर्मी भीषण है उसके हिसाब से सुविधाये नहीं है वहीं मामले में सीएमएस डॉ नवीन जैन ने आरोपो को गलत बताया।