फिरोज़ाबाद: उप्र उद्योग व्यापार मण्डल ने सुभाष तिराहा पर मनाया शहीद दिवस, व्यापारियों, पत्रकारों का किया सम्मान
उप्र उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एवं प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के आहवान पर पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारी शहीद दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के सुभाष तिराहा पर शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन उप्र उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।