पाटन: खमदेही गोलीकांड: आरोपी के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, षड्यंत्र का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की
ग्राम खम देही में हुए गोली कांड के बाद आरोपी के परिजन एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के पास सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पहुंचे और उन्होंने एडिशनल एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि पीड़ित के द्वारा जबरन उन्हें फसाया गया है जबकि घटना के दौरान वह मौके पर मौजूद ही नहीं थे एक सीसीटीवी फुटेज भी एडिशनल एसपी को दिया है।