बाड़मेर: उड्डयन विभाग ने उत्तरलाई एयरपोर्ट निर्माण के लिए जिला कलेक्टर को भेजा स्वीकृति पत्र, जल्द कार्यारंभ संभव
Barmer, Barmer | Mar 6, 2024 बाड़मेर के उत्तरलाई में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही उहापोह की स्थिति खत्म होने के कगार पर है।केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की ओर से चल रहे एयरपोर्ट निर्माण के लगातार प्रयास पूर्व की कांग्रेस सरकार से असहयोग के कारण सिरे नहीं चढ़ पाए,प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू करने लेकर स्वीकृति पत्र भेजा है जल्द निर्माण शुरू होगा