➡️ दुर्गावार्ड आंगनवाड़ी केन्द्र से दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का किया शुभारंभ
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र दुर्गा वार्ड से दस्तक अभियान प्रथम चरण सह स्टॉप डायरिया कैंपेन 2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, नगर पालिका पार्षद श्री संतोष भलावी, नगर पालिका पार्षद श्री नरेन्द्र हरसुले, सांसद प्रतिनिधि श्री बन्डू धोटे ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दस्तक अभियान बाल मृत्यु दर रोकने के लिए शासन का एक महत्वपूर्ण अभियान है। सभी माताएं इस अभियान का लाभ लें। हमारा भी यह प्रयास रहेगा कि अभियान को हम हर घर तक पहुंचाकर इसका लाभ दिलायेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य कुपोषण मुक्त जिले को बनाना है। यह अभियान आगामी 31 अगस्त तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों के घर-घर जाकर दस्त रोग के नियंत्रण के लिए ओआरएस पैकेट, जिंक टेबलेट की प्रदायगी एवं सामुदायिक जागरूकता की जाएगी। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक सभी बच्चों को आयु अनुसार विटामिन ए अनुपूरण डीएसएस टूल के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान तथा चिकित्सीय जटिल बच्चों का रेफरल एवं संस्थागत उपचार, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए अनुपूरण किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने आमजन से अपील की कि स्वास्थ्य दल जब भी घर आये तो सहयोग कर बच्चों का वजन, ऊंचाई व स्वास्थ्य जांच अवश्य करवायें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार द्वारा ओआरएस एवं जिंक गोली की उपयोगिता के बारें महिलाओं को बताया। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का परीक्षण करें, चिन्हित बीमार बच्चों को बीमारी अनुसार प्रबंधन कर आवश्यकतानुसार रेफर करें।
शुभारंभ कार्यक्रम में सहायक संचालक एवं प्रभारी सीडीपीओ श्री विवेक उइके, प्रभारी संजीवनी क्लीनिक डॉ अभिनव मालवीय, सांख्यिकी अनवेषक श्री योगेश ढोके, शहरी क्षेत्र एपीएम श्री प्रकाश माकोडे, शहरी क्षेत्र स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026