महरौनी: महरौनी बाईपास में जगह-जगह धंसने के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका, स्थानीय लोगों ने की सुधार की मांग
महरौनी बायपास मार्ग जगह-जगह धसने एवं क्षतिग्रस्त होने के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए, जांच कर सड़क के पुन निर्माण हेतु उचित कार्यवाही की मांग की है।