लालगंज: बड़का मोड़ के पास गिट्टी लदे ट्रेलर ने आगे चल रहे कंटेनर और बाइक में मारी टक्कर, हादसे में भाई-बहन की हालत गंभीर
ड्रमंडगंज थाना के मिर्जापुर रीवा हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड घुमान के पास सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे गिट्टी लादकर मिर्जापुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर व बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।