कुरई: कुरई के जामरापानी में बाघ का हमला, महिला की मौत
Kurai, Seoni | Jun 14, 2026 सिवनी के कुरई तहसील अंतर्गत जामरापानी क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। रविवार को मृतका शांति बाई कुमरे खेत में काम करने गई थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन के बाद खेत से लगे जंगल में उनका शव बरामद किया। घटना की सूचना पर वन विभाग और प्रशासन की टीम जांच में जुट गई है।