मोदनगंज प्रखंड के मंडई झलास से पुलिस ने 75 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस मौके से चार शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। घटना के संदर्भ में जहानाबाद एसपी ने बताया कि पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाएगी और इस पर नकेल कसेगी।