पटियाली: पटियाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद
पटियाली थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान शनि व फिरोज निवासीगण अलीगंज और बिरजू निवासी भोगांव को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। तीनों के पास से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया है।