बैकुंठपुर: शंकरपुर गांव के काली मंदिर में 17 वर्षीय रोहन का शव फंदे से लटका मिला, सिधवलिया SDPO ने दी जानकारी
गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित काली मंदिर में 17 वर्षीय रोहन कुमार का शव फंदे से लटका मिला। युवक गुरुवार शाम बारात जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने मंदिर में शव देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।