जैविक खेती में हैं भविष्य की अपार संभावनाएं!
वनांचल क्षेत्र सोनहत के किसानों को कृषि उपचार और जैविक कृषि तकनीकों से सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम केशगंवा में 'जैव उत्पादक केंद्र' का भव्य शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित इस केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देगी, बल्कि बिहान दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @day_nrlm @prdcggov @bihan_cg_srlm
#जैविक_खेती #OrganicFarming #महिला_सशक्तिकरण #WomenEmpowerment #Chhattishgarh
3 views | Korea, Chhattisgarh | Jul 25, 2026