खगड़िया: कलेक्ट्रेट के समक्ष सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार का 27 वां दिन आमरण अनशन समाप्त
पतंजलि योग समिति के जितेंद्र कुमार के अनशन को 27वें दिन तोड़वाया गया। अनशन को पतंजलि के प्रांतीय संयोजक अजीत सिंह, जिला संयोजक मिथिलेश्वर यादव, पंच सरपंच संघ खगड़िया के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने संयुक्त रूप से जूस पिलाकर समाप्त करवाया। वहीं मौके पर प्रफुल्ल चंद्र घोष, लालमणि सदा, चंद्रशेखर मंडल, धर्मेंद्र कुमार, अनिल सिंह,ओम प्रकाश सिंह आदि भी उपस्थित थे।