धौलपुर: कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन, जिला कलेक्टर ने समस्याओं का निस्तारण किया
धौलपुर कलेक्ट्रेट वीडियो कॉन्फ्रेंस क्षेत्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। गुरुवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। गुरुवार को आयोजित जन सुनवाई में जिला कलेक्टर ने 54 परिवादों में आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन को राहत देने के लिए कार्य करें।