🔳संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर निकली समरसता संकल्प एवं कलश यात्रा
🔳निटर्रा में कलश पूजन कर हुआ स्वागत-वंदन, देवगांव सहित विभिन्न ग्रामों में श्रद्धा और उत्साह से हुआ स्वागत
🔳कटनी - संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड रीठी में समरसता संकल्प एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का ग्राम निटर्रा में कलश पूजन कर श्रद्धापूर्वक स्वागत-वंदन किया गया। इसके बाद यात्रा देवगांव, जमुनिया, देवरी एवं सेदा सहित विभिन्न ग्रामों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा का स्वागत किया।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता कर संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और विभिन्न स्थानों पर यात्रा के स्वागत में सहयोग प्रदान किया।
आयोजन का उद्देश्य संत शिरोमणि रविदास जी के समानता, समरसता, मानवता एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करना रहा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी