शाहबाद: मीरपुर गन्नू पुलिया के पास एंबुलेंस चालक और रोडवेज चालक के बीच हुई गाली-गलौज, जाम में फंसे रहे वाहन
हरदोई रोड पर मीरपुर गन्नू के पास साइड न देने से नाराज एंबुलेंस चालक ने हाईवे पर बेड़ी करके एंबुलेंस लगा दी और रोडवेज के चालक को नीचे उतारा। दोनों में जमकर गाली गलौज हुआ। काफी देर तक जाम लग रहा। मामला हरदोई रोड के मीरपुर गन्नू पुलिया के पास का है।